Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in Fitter Theory
हैक्सॉ ब्लेड को समझाइए यह कितने प्रकार के होते हैं

1 Answer

0 votes
Deva yadav

हैक्सॉ ब्लेड (Hacksaw Blade)

हैक्सॉ ब्लेड प्रायः हाई कार्बन स्टील या हाई स्पीड स्टील से बनाए जाते है तथा हार्ड और टेंपर किए होते है। हैक्सा ब्लेड को लंबाई, चौड़ाई, मोटाई और दांतो की पिच के अनुसार स्पेसिफाई किया जाता है। हैक्सा ब्लेड लम्बाई में 250 से 300 mm में होता है। कुछ ब्लेड के दोनों तरफ दांत कटे होते है। ब्लेड के सिरों पर एक एक होल बना होता है। ब्लेड का साइज एक होल के सेंटर से दूसरे होल के सेंटर तक लिया जाता है। ब्लेड दो प्रकार के होते है

ऑल हार्ड (All Hard)

इस ब्लेड के छेद वाले भाग को छोड़कर बाकी भाग हार्ड और टेंपर किया होता है। यह ब्लेड हल्का सा झटका लगने पर टूट सकता है।

फ्लेक्सिबल (Flexible)

इस ब्लेड के केवल दांतो को हार्ड व टेंपर किया जाता है। बाकी सारा भाग नरम होता है। प्रायः इस ब्लेड का अधिक प्रयोग किया जाता है क्योंकि इसमें झटके सहन करने की क्षमता अधिक होती है।

Related questions

...