Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in Fitter Theory
हैक्सॉ फ्रेम को समझाइए

1 Answer

0 votes
Deva yadav

हैक्सॉ फ्रेम (Hacksaw Frame)

हैक्सॉ फ्रेम माइल्ड स्टील की पत्ती व कंडीट्यूट पाइप से बनाया जाता है। इसके फ्रेम को दोनो तरफ से समकोण पर मोड़ा जाता है। इसके एक तरफ हैंडल तथा दूसरी तरफ स्लाइडिंग स्क्रू लगा होता है। हैंडल के साथ फिक्स्ड स्क्रू लगा होता है और इन दोनो में पिन लगी होती है जिसमे ब्लेड फिट होती है। स्लाइडिंग स्क्रू को कसने के लिए विंग नट लगा होता है ब्लेड इससे टाइट होती है। हैक्सॉ फ्रेम तीन प्रकार के होते है

1.सॉलिड हैक्सॉ फ्रेम (Solid Hacksaw Frame)

2. समायोजित हैक्सॉ फ्रेम (Adjustable Hacksaw Frame)

3. डिप कटिंग हैक्सॉ फ्रेम (Deep Cutting Hacksaw Frame)

सॉलिड हैक्सॉ फ्रेम (Solid Hacksaw Frame)

यह माइल्ड स्टील की पत्ती को समकोण पर मोड़कर बनाया जाता है। इस फ्रेम में केवल एक ही साइज का ब्लेड फिट होता है। यदि फ्रेम 250एमएम का है तो ब्लेड पूरे 300 एमएम का ही लगेगा।

हैंडल की आकृति के अनुसार यह दो प्रकार का होता है

1. स्ट्रेट हैंडल सॉलिड हैक्सॉ फ्रेम (Straight Handle Solid Hacksaw Frame)

2. पिस्टल ग्रिप सॉलिड हैक्सॉ फ्रेम (Pistol Grip Solid Hacksaw Frame)

समायोजित हैक्सॉ फ्रेम (Adjustable Hacksaw Frame)

इस फ्रेम के दो भाग होते है तथा इन पर लगी पिन द्वारा फ्रेम की लंबाई को कम या अधिक कर सकते है। यही कारण है कि फ्रेम में अलग अलग साइज के ब्लेड फिट कर सकते है। इसमें 200 से 300mm तक के ब्लेड फिट हो जाते है।

ये भी हैंडल के अनुसार तीन प्रकार के होते है

1. स्ट्रेट हैंडल एडजस्टेबल फ्रेम (Straight Handle Adjustable Frame)

2. पिस्टल ग्रिप एडजस्टेबल फ्रेम (Pistol Grip Adjustable Frame)

3. ट्यूबलर टाइप एडजस्टेबल फ्रेम (Tubular Type Adjustable Frame)

डिप कटिंग हैक्सॉ फ्रेम (Deep Cutting Hacksaw Frame)

यह फ्रेम अंग्रेजी के अक्षर U के आकार का होता है। इस फ्रेम का अधिकतर प्रयोग अधिक गहराई में जॉब की कटिंग करने के लिए किया जाता

Related questions

...