☰
in Fitter Theory
edited
हैक्सॉ के बारे में समझाइए

1 Answer

0 votes

edited

हैक्सॉ 

हैक्सॉ एक कटिंग टूल है। इसके द्वारा शीट, पाइप एवं विभिन्न आकार की धातुएं काटी जाती है। धातु को हैक्सॉ द्वारा काटने की क्रिया को हैक्साविंग कहते है। हैक्सॉ के दो मुख्य भाग होते है फ्रेम एवं ब्लेड

हैक्सॉ फ्रेम (Hacksaw Frame)

हैक्सॉ फ्रेम माइल्ड स्टील की पत्ती व कंडीट्यूट पाइप से बनाया जाता है। इसके फ्रेम को दोनो तरफ से समकोण पर मोड़ा जाता है। इसके एक तरफ हैंडल तथा दूसरी तरफ स्लाइडिंग स्क्रू लगा होता है। हैंडल के साथ फिक्स्ड स्क्रू लगा होता है और इन दोनो में पिन लगी होती है जिसमे ब्लेड फिट होती है। स्लाइडिंग स्क्रू को कसने के लिए विंग नट लगा होता है ब्लेड इससे टाइट होती है।

हैक्सॉ ब्लेड (Hacksaw Blade)

हैक्सॉ ब्लेड प्रायः हाई कार्बन स्टील या हाई स्पीड स्टील से बनाए जाते है तथा हार्ड और टेंपर किए होते है। हैक्सा ब्लेड को लंबाई, चौड़ाई, मोटाई और दांतो की पिच के अनुसार स्पेसिफाई किया जाता है। हैक्सा ब्लेड लम्बाई में 250 से 300 mm में होता है। कुछ ब्लेड के दोनों तरफ दांत कटे होते है। ब्लेड के सिरों पर एक एक होल बना होता है। ब्लेड का साइज एक होल के सेंटर से दूसरे होल के सेंटर तक लिया जाता है।

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...