Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in Biology
हॉर्मोन एवं एन्जाइम में अन्तर बताइये

1 Answer

0 votes
Deva yadav

हॉर्मोन एवं एन्जाइम में अन्तर 

हॉर्मोन (Hormone):

  • ये अमीनो अम्ल, प्रोटीन, पेप्टाइड और स्टीरॉइड होते हैं।
  • ये नलिकाविहीन ग्रन्थियों में बनते हैं।
  • इनका अणुभार बहुत कम होता है। इस कारण ये जैव झिल्लियों से परासरित हो जाते हैं।
  • ये क्रिया के बाद विघटित होकर नष्ट हो जाते हैं।
  • ये क्रिया को कम या अधिक करते हैं।

एन्जाइम (Enzyme):

  • ये हमेशा जटिल प्रोटीन होते हैं।
  • ये नलिकायुक्त ग्रन्थियों में बनते हैं।
  • इनका अणुभार बहुत अधिक होता है इस कारण ये जैव कलाओं से विसरित नहीं होते हैं।
  • ये क्रिया के बाद भी विघटित नहीं होते।
  • ये क्रिया को केवल अधिक करते हैं।

Related questions

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...