Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in Biology
पादप व जन्तुओं में प्रमुख अन्तर बताइये।

1 Answer

0 votes
Deva yadav

पादप तथा जन्तुओं में अन्तर (Differences between Plants and Animals)

प्रायः निम्नश्रेणी के पादप व जन्तुओं में बहुत ही कम अन्तर पाया जाता है, जैसे-यूग्लीना व पेरामिशियमं को कुछ वनस्पतिशास्त्री इन्हें वनस्पति विज्ञान में वर्गीकृत करते हैं किन्तु कुछ जन्तु वैज्ञानिक इन्हें जन्तुविज्ञान में मानते हैं, परन्तु उच्च श्रेणी के पादप व जन्तुओं में स्पष्ट अन्तर देखने को मिलते हैं। ये अन्तर निम्न प्रकार से हैं –

लक्षण (Characters) पादप (Plants) जन्तु (Animals)
1. कोशिका भित्ति (Cell wall) कोशिका झिल्ली के बाहर सेल्यूलोज से बनी एक निर्जीव कोशिका भित्ति पाई जाती है। कोशिका भित्ति का अभाव होता है।
2. पर्णहरित (Chlorophyll) पौधे स्वपोषित अर्थात् अपना भोजन स्वयं बनाने में सक्षम होते हैं क्योंकि उनमें पर्णहरित पाया जाता है। पर्णहरित का अभाव होता है, इस कारण ये परपोषित होते हैं।
3. प्रकाश-संश्लेषण (Photosynthesis) हरे पौधे सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में जल व कार्बन डाइ ऑक्साइड का उपयोग कर भोजन बनाते हैं, इस क्रिया को प्रकाश-संश्लेषण कहते हैं। प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया नहीं होती, अतः ये भोजन के लिए पौधों पर आश्रित होते हैं।
4. गति (Movement) पौधे जड़ों की सहायता से भूमि में स्थिर रहते हैं, किन्तु इनके कुछ अंग (तना, पत्ती, पुष्प) अपने स्थान पर गति दर्शाते हैं। ये एक स्थान से दूसरे स्थान पर गमन करते हैं।
5. वृद्धि (Growth) पौधों में वृद्धि कुछ विशेष स्थानों पर विभज्योतक ऊतक (Meristematic tissue) के द्वारा होती है। यह विभज्योतक प्ररोह एवं मूल के शीर्ष भाग पर पाई जाती है। मूल व स्तम्भ की मोटाई पाश्र्वीय विभज्योतक (lateral meristem) के कारण होती है। अतः वृद्धि स्थानीकृत (localised) | होती है। यह वृद्धि सम्पूर्ण जीवन काल तक होती रहती है। जन्तुओं में वृद्धि सभी स्थानों पर होती है। अतः वृद्धि क विसरित (diffuse) होती है। इनमें वृद्धि मृत्यु से काफी समय पूर्व रुक जाती है।
6. खनिजों का अवशोषण (Absorption of Minerals) पौधे खनिजों का अवशोषण भूमि में उपलब्ध जल में घुलित अवस्था में प्राप्त करते हैं। ये अपना भोजन ठोस रूप में लेते हैं।
7. तारककाय (Centrosome) अनुपस्थित होते हैं। उपस्थित होते हैं, कोशिका विभाजन के समय महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
8. रसधानी (Vacuole) पूर्ण विकसित पादप कोशिका में एक बड़ी रसधानी उपस्थित होती है। प्रायः रसधानी का अभाव होता है।
9. लाइसोसोम (Lysosome) कुछ अपवादों को छोड़कर पादपों में लाइसोसोम के समकक्ष अन्य रचनायें पाई जाती हैं। लाइसोसोम केवल जन्तु कोशिकाओं में ही पाये जाते हैं।
10. अंग तंत्र (Organ system) स्पष्ट अंग तंत्र का अभाव होता है। इनमें मूल, स्तम्भ, पत्तियाँ व पुष्प जैसे अंगों का विभेदन होता है। स्पष्ट अंग तंत्र होते हैं।
11. उत्सर्जन तंत्र (Excretory system) इनमें विशेष उत्सर्जन तंत्र नहीं होता। किन्तु पौधे इन अपशिष्ट पदार्थों को छाल व पत्तियों के द्वारा बाहर निकालते हैं। इनमें विशेष उत्सर्जन तंत्र पाये जाते हैं जिनके द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालते हैं।
12. कोशिका द्रव्य विभाजन (Cytokinesis) कोशिका द्रव्य का विभाजन कोशिका पट्ट निर्माण द्वारा होता है। इनमें कोशिका द्रव्य का विभाजन पुत्री केन्द्रकों के बीच अन्तर्वलन विधि द्वारा होता है।

Related questions

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...