Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in Chemistry
ऐल्कीनों के सामान्य भौतिक गुणों का वर्णन कीजिए।

1 Answer

0 votes
Deva yadav

ऐल्कीनों के प्रमुख सामान्य भौतिक गुण 

  1. इस श्रेणी के प्रथम तीन सदस्य एथीन, प्रोपीन तथा ब्यूटीन रंगहीन गैसें हैं। इसके बाद के | C16H32 तक के सदस्य द्रव तथा इससे ऊँचे सदस्य ठोस होते हैं।

  2. ये जल में अविलेय होते हैं परन्तु ऐल्कोहॉल, बेंजीन तथा ईथर जैसे कार्बनिक विलायकों में विलेय होते हैं।

  3. अणु भार के बढ़ने के साथ इनके आपेक्षिक घनत्व, गलनांक तथा क्वथनांक बढ़ते जाते हैं।

  4. सभी ऐल्कीन वायु में प्रकाश-युक्त लौ के साथ जलती हैं।

Related questions

...