Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in Chemistry
ऐलुमिनियम के गुण का वर्णन कीजिए।

1 Answer

0 votes
Deva yadav

एल्युमीनियम के गुण 

  1.  एल्युमीनियम सिल्वर-सफ़ेद रंग की धातु होती है होती है। 

  2. एल्युमीनियम ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर इसकी सतह पर एलुमिनियम ऑक्साइड की परत बन जाती है, यह परत एलुमिनियम को जंग से बचाने में मदद करती है। 

  3.  एल्युमीनियम गर्मी और बिजली का बहुत अच्छा सुचालक होता है, लेकिन इसकी सुचालकता तांबे से कम होती है। 

  4.  एल्युमीनियम अम्ल और क्षार से बहुत आसानी से क्रिया करती है। 

  5.  एल्युमीनियम एक नॉन मेग्नेटिक धातु होती है। 

  6.  एलुमिनियम भार में हलकी  और मजबूत धातु  होती है, इसका घनत्व 2.7 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। 

  7.  एल्युमीनियम धातु की बहुत ही आसानी से मशीनिंग और कास्टिंग की जा सकती है।

  8.  एल्युमीनियम मैलिएबल धातु है, इसलिए इससे बहुत पतली पन्नी/चद्दर में बदला जा सकता है। जिसे एल्युमीनियम फॉयल कहा जाता है। 

  9.   एल्युमीनियम पाउडर और आयरन ऑक्साइड के पाउडर को मिलकर जलाया जाता है, इससे 2500 डिग्री सेल्सियस का तापमान उत्पन्न होता है, इसे थर्माइट रिएक्शन कहते है। 

Related questions

...