Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in इतिहास
मुगलकालीन स्थापत्य कला पर प्रकाश डालिए।

1 Answer

0 votes
Deva yadav

मुगलकालीन स्थापत्य कला 

 मुगल शासक स्थापत्य कला के महान निर्माता थे। मुगल स्थापत्य कला का आधार फारसी शैली था। अकबर काल में हिन्दू-मुसलिम शैली का मिश्रण हुआ। उद्यान मुगल स्थापत्य का अविभाज्य अंग बन गया। बाबर कलात्मक स्वभाव का शासक था। उसने पानीपत के काबुली बाग की मसजिद और संभल की जामा मसजिद बनवाई।।

अकबर का काल शान्ति का काल था। अकबर ने आगरा, इलाहाबाद, फतेहपुर सीकरी, लाहौर आदि में इमारतों को बनवाया, जिसमें बुलन्द दरवाजा, शेख सलीम का मकबरा, जोधाबाई का महल, पंचमहल आदि मुख्य हैं। शाहजहाँ ने ताजमहल, दिल्ली का लालकिला, जामा मसजिद और आगरे का दीवाने-आम बनवाए। औरंगजेब ने दिल्ली की मोती मसजिद का निर्माण कराया।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...