Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in इतिहास
वन निवासियों के लिए वनोत्पाद लाभदायक होने से क्या तात्पर्य हैं ?

1 Answer

0 votes
Deva yadav

वनवासियों के लिए वनोत्पादों का महत्त्व 

  1. सूखे हुए कुम्हड़े के खोल का प्रयोग आसानी से ले जाए जा सकने वाली पानी की बोतल के रूप में किया जा सकता है।

  2. जंगलों में लगभग सब कुछ उपलब्ध है—पत्तों को जोड़-जोड़ कर ‘खाओं-फेंको’ किस्म के पत्तल और दोने बनाए जा सकते हैं।

  3. सियादी की लताओं से रस्सी बनायी जा सकती हैं।

  4. सेमूर (सूती रेशम) की काँटेदार छाल पर सब्जियाँ छीली जा सकती हैं।

  5. महुए के पेड़ से खाना पकाने और रोशनी के लिए तेल निकाला जा सकता है।

  6. फल और कंद अत्यंत पोषक खाद्य हैं, विशेषकर मॉनसून के दौरान जबकि फसल कट कर घर नहीं पहुँची हो।

  7. जड़ी-बूटियों का प्रयोग दवा के रूप में किया जाता है।

  8. लकड़ी का प्रयोग हल और जूए जैसे खेती के औजार बनाने में किया जाता है।

  9. बाँस से बेहतरीन बाड़े बनायी जा सकती हैं और इसका उपयोग छतरी तथा टोकरी बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...