Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in इतिहास
काल्विनवाद के प्रमुख सिद्धान्त व विशेषताएँ लिखिए।

1 Answer

0 votes
Deva yadav
edited

काल्विनवाद की प्रमुख  विशेषताएँ

काल्विन रोमन कैथोलिक धर्म के आडम्बर तथा रूढ़ियों में विश्वास नहीं रखता था। उसका धर्म सरल, सदाचारपूर्ण तथा पवित्र जीवन व्यतीत करना सिखाता था। ‘भाग्यवाद’ उसके धर्म का मूल सिद्धान्त था।

पोप एवं पादरियों के भ्रष्ट जीवन का भण्डाफोड़ करके उसने जनता को बताया कि इस प्राचीन धर्म पर चलंकर उन्हें मोक्ष प्राप्त नहीं हो सकता। ईश्वर मनुष्य को स्वर्ग एवं मोक्ष देने वाला है। वह इस संसार का सृजन करता है तथा उसी की इच्छा से मनुष्य का भाग्य निर्मित होता है। ईश्वर की सर्वशक्ति में वह पूर्ण विश्वास रखता था।

उसका विचार था कि बिना ईश्वर की कृपा के मोक्ष अथवा स्वर्ग की प्राप्ति नहीं हो सकती। उसके विचार में चर्च राज्य था और राज्य चर्च, अर्थात् राज्य और चर्च में कोई अन्तर नहीं था। राज्य की नागरिकता चर्च की सदस्यता पर निर्भर करती थी। काल्विन प्रजातन्त्रात्मक चर्च का पक्षपाती था।

उसका विचार स्था कि चर्च की व्यवस्था जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों के हाथ में होनी चाहिए। इस प्रकार वह एक चर्च सरकार स्थापित करने का इच्छुक था। ‘बाइबिल’ में काल्विन को पूर्ण विश्वास था तथा वही उसका प्रमुख धर्म-ग्रन्थ था। ‘बाइबिल’ को ईश्वर की वाणी समझकर काल्विन उसकी पूजा करता था। धर्म में राज्य को हस्तक्षेप काल्विन की दृष्टि से अनुचित था।

उसका विश्वास था कि प्रजा को धर्म का अनुसरण करने की पूर्ण स्वतन्त्रता होनी चाहिए। धर्म-प्रचार तथा चर्च को अनुशासित रखने के लिए काल्विन ने चर्च के अधिकारियों की एक समिति बनाई तथा कठोर अनुशासन द्वारा पादरियों के भ्रष्टाचारपूर्ण जीवन को रोककर उन्हें पवित्र जीवन व्यतीत करने के लिए बाध्य किया। काल्विन के धार्मिक सिद्धान्त लूथर के सिद्धान्तों से काफी मिलते-जुलते थे।

उसने भाग्यवाद, चर्च के प्रजातन्त्रात्मक संगठन तथा कठोर अनुशासन को धर्म का आधार मानकर धर्म-प्रचार किया तथा उसे भी लूथर के समान काफी सफलता मिली।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...