Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in भूगोल
प्राकृतिक संसाधन संरक्षण कौन-कौन उपाय है? वर्णन कीजिये

1 Answer

0 votes
Deva yadav

प्राकृतिक संसाधन चाहे नवीकरणीय हो या गैर नवीकरणीय, जैविक हो या गैर-जैविक, प्रकृति के संसाधनों का संरक्षण होना अत्यंत आवश्यक है। इनके संरक्षण के कुछ उपाय दिए गए हैं जो सरकार और व्यक्तियों को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रयोग में लाने चाहिए।

  1. प्राकृतिक संसाधनों का अधिक उपयेाग करना बंद कर देना चाहिए। उपलब्ध संसाधनों को अपव्यय किए बिना समझदारी से उपयोग करने की जरूरत है।
  2. वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जंगली जानवरों का शिकार करना बंद कर दिया जाना चाहिए।
  3. किसानों को मिश्रित फसल की विधि, उर्वरक, कीटनाशक और फसल चक्र के उपयोग को सिखाया जाना चाहिए। खाद, जैविक उर्वरक इस्तेमाल को उपयोग मे लाने की जरूरत है।
  4. वनों की अत्यधिक कटाई को नियंत्रित करना चाहिए।
  5. वर्षा के जल की संचयन प्रणाली स्थापित की जानी चाहिए।
  6. सौर, जल और पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय संसाधनों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
  7. कृषि में इस्तेमाल होने वाले पानी को दोबारा उपयोग में लाने की प्रणाली का पालन करना चाहिए।
  8. जीवाश्म ईधन की खपत को कम करना एक अच्छा तरीका है।
  9. कागज के उपयोग को सीमित करें और रिसाइक्लिंग को प्रोत्साहित करें।
  10. पुराने लाइट अथवा बल्ब की जगह फ्लोरोसेंट बल्ब या एल0 ई0 डी0 बल्ब का इस्तेमाल करके ऊर्जा की बचत करना, जिससे बिजली बचाई जा सके। इसके अलावा जब आवश्यकता नहीं हो रोशनी के उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक आइटम बंद करें।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...