Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Sarthak yadav in General Knowledge
साहित्य अकादमी पुरस्कार जीतने वाली भारत की प्रथम महिला के बारे में बताओ |

2 Answers

0 votes
Sarthak yadav

साहित्य अकादमी पुरस्कार जीतने वाली भारत की प्रथम महिला अमृता प्रीतम थी | यह पंजाबी के सभी लोकप्रिय लेखकों में से एक थी | पंजाब (भारत) के गुजराँवाला जिले में पैदा हुईं अमृता प्रीतम को पंजाबी भाषा की पहली कवयित्री माना जाता है। अमृता प्रीतम का जन्म 1919 में गुजरांवाला पंजाब (भारत) में हुआ था |  उन्हें अपनी पंजाबी कविता अज्ज आखाँ वारिस शाह नूँ के लिए बहुत प्रसिद्धी प्राप्त हुई। इस कविता में भारत विभाजन के समय पंजाब में हुई भयानक घटनाओं का अत्यंत दुखद वर्णन है और यह भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में सराही गयी।

0 votes
Sarthak yadav

साहित्य अकादमी पुरस्कार जीतने वाली भारत की प्रथम महिला अमृता प्रीतम थी | इनका जन्म 01 अगस्त 1919 को पंजाब,मंडी बहाउद्दीन हुआ था | इनके पिता का नाम करतार सिंह हितकरी और माता का नाम राज कौर था | इनको 1956 - साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था | यह एक भारतीय लेखक और कवि थी। अमृता प्रीतम को पंजाबी भाषा की पहली कवयित्री माना जाता है। उन्होंने कुल मिलाकर लगभग 100 पुस्तकें लिखी हैं जिनमें उनकी चर्चित आत्मकथा ‘रसीदी टिकट" भी शामिल है। इनकी कृतियों का अनेक भाषाओं में अनुवाद हुआ था|

Related questions

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...