Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Sarthak yadav in General Knowledge
डब्ल्यू टी ए टेनिस टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की प्रथम महिला के बारे में बताओ |

1 Answer

0 votes
Sarthak yadav

डब्ल्यू टी ए टेनिस टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की प्रथम महिला सानिया मिर्ज़ा है | सानिया का जन्म 15 नवम्बर 1986 को मुंबई में हुआ। उनके पिता इमरान मिर्ज़ा एक खेल संवाददाता थे तथा माँ नसीमा मुंबई में प्रिंटिंग व्यवसाय से जुड़ी एक कंपनी में काम करती थीं। कुछ समय के बाद उन्हें और छोटी बहन 'अनम' को हैदराबाद जाना पड़ा जहां एक पारंपरिक शिया खानदान के रूप सानिया का बचपन गुजरा। व्यक्तिगत जीवन में सानिया का विवादों से गहरा नाता रहा है। मुस्लिम परिवार से होने के कारण वर्ष 2005 में एक मुस्लिम समुदाय ने उनके खेलने के विरुद्ध फ़तवा तक जारी कर दिया था। वर्ष 2009 में सानिया की सगाई उनके बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से हुई | वर्ष 2004 में बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया| सानिया जूनियर खिलाड़ी के रूप में 10 एकल और 13 युगल खिताब जीतने में सफल रही है। 2004 में, सानिया को भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2006 में, उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया, जो एक टेनिस खिलाड़ी के रूप में उनकी उपलब्धियों के लिए भारत का चौथा सर्वोच्च सम्मान है | 

Related questions

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...