Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Sarthak yadav in General Knowledge
एवरेस्ट पर लगातार दो बार चढ़ने वाली भारत की  प्रथम महिला के बारे में बताओ |

1 Answer

0 votes
Sarthak yadav

एवरेस्ट पर लगातार दो बार चढ़ने वाली भारत की  प्रथम महिला संतोष यादव है | इसके अलावा वे कांगसुंग (Kangshung) की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाली विश्व की पहली महिला भी हैं। इनका जन्म 10 अक्टूबर 1967 जोनियावास, रेवाड़ी, हरियाणा, भारत में  था | इनको 2000 में पद्म श्री पुरस्कार दिया गया था | उन्होंने महारानी महाविद्यालय जयपुर से शिक्षा प्राप्त की है। सम्प्रति वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में एक पुलिस अधिकारी हैं।    संतोष ने 1993 में पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ाई कर जीत हासिल की। वह एवरेस्ट पर विजय पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला थीं। इसके बाद में संतोष यादव ने पुलिस ज्वाइन कर ली। इस नौकरी में वह छुट्टियों में क्लाइम्बिंग का शौक भी पूरा कर सकती हैं। संतोष आज एक अच्छी वक्ता हैं, जो लोगों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

Related questions

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...