Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Sarthak yadav in General Knowledge
एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने वाली प्रथम भारतीय महिला के बारे में बताओ |

1 Answer

0 votes
Sarthak yadav

एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल थी | इनका जन्म 24 मई 1954 को हुआ था | सन 1984 में इन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह किया था | बचेंद्री पाल के लिए पर्वतारोहण का पहला मौक़ा 12 साल की उम्र में आया, जब उन्होंने अपने स्कूल की सहपाठियों के साथ 400 मीटर की चढ़ाई की। 1984 में भारत का चौथा एवरेस्ट अभियान शुरू हुआ। इस अभियान में जो टीम बनी, उस में बछेंद्री समेत 7 महिलाओं और 11 पुरुषों को शामिल किया गया था। 
सम्मान/पुरस्कार
 भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन से पर्वतारोहण में उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक (1984)[7]
पद्मश्री(1984) से सम्मानित।[8]
उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा स्वर्ण पदक (1985)।
अर्जुन पुरस्कार (1986) भारत सरकार द्वारा।
कोलकाता लेडीज स्टडी ग्रुप अवार्ड (1986)।
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (1990) में सूचीबद्ध।
नेशनल एडवेंचर अवार्ड भारत सरकार के द्वारा (1994)।

 

Related questions

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...