in Science
edited
फास्फोरस से आप क्या समझते है?

1 Answer

0 votes

edited

फ़ॉस्फ़ोरस एक रासायनिक तत्व है जिसका संकेत या P है तथा परमाणु संख्या 15। यह शब्द ग्रीक (यूनानी) भाषा के फॉस (प्रकाश) तथा फोरस (धारक) से मिलकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ हुआ प्रकाश का धारक। ये फॉस्फेट चट्टानों में पाया जाता है। इसकी संयोजकता 1, 3 और 5 होती है। तत्वों की आवर्त सारणी में ये भूयाति के समूह में आता है।

‎फ़ॉस्फ़ोरस एक अभिक्रियाशील तत्व है इसकारण ये मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता है। कुछ खनिजों में धातुओं के फॉस्फेट मिलते हैं। पशुओं की हड्डियों में 56% कैल्शियम फॉस्फेट पाया जाता है। जन्तुओं तथा पौधों के लिए यह एक अनिवार्य तत्व है। इसका अस्तित्व कई जैव अवयवों में मिलता है। सन् 1669 में हैम्बुर्ग के व्यापारी हेनिंग ब्रांड ने फास्फोरस की खोज की थी।

‎फ़ॉस्फ़ोरस के कोई 5 अपररूप हैं -

  1. श्वेत या पीला ‎फ़ॉस्फ़ोरस
  2. लाल ‎फ़ॉस्फ़ोरस
  3. सिंदूरी ‎फ़ॉस्फ़ोरस
  4. काला ‎फ़ॉस्फ़ोरस
  5. बैंगनी ‎फ़ॉस्फ़ोरस

Related questions

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...