Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in Fitter Theory
किसी भी कार्यशाला में लकड़ी की मेज में फिट करके उपयोग में लाई जाने वाली वाइस, बेंच वाइस (bench vice) कहलाती है”।

1 Answer

0 votes
Deva yadav

बेंच वाइस

“किसी भी कार्यशाला में लकड़ी की मेज में फिट करके उपयोग में लाई जाने वाली वाइस, बेंच वाइस (bench vice) कहलाती है”।
किसी भी कार्यशाला (workshop) के लिए सबसे अधिक आवश्यक वाइस बेंच वाइस होती है।

मैटेरियल

इसकी बॉडी ढलवाँ लोहे (cast iron) की बनी होती है।

मुख्य भाग

(1.)बेस

यह स्थित जबड़े से नीचे अर्थात् सबसे नीचे का भाग (part) होता है। इसके दाएँ और बाएँ साइड में होल होता है, और इसी साइज का होल बेंच अर्थात् मेज (table) में किया जाता है। इसके बाद इसको नट बोल्ट की सहायता से कस (tight) दिया जाता है।

(2.)स्थित जबड़ा

यह बॉडी के अन्दर ही कास्ट किया गया होता है, इसका (बेंच वाइस) बेस स्थित जबड़े (fixed jaw) से जुड़ा होता है।

(3.)चलित जबड़ा

इसमें एक वर्गाकार (square) लम्बा भाग होता है, जो बॉडी के वर्गाकार होल से गुजरता है। यह भी ढलवाँ लोहे का बना होता है। और इसका वर्गाकार भाग खोखला (hollow) होता है। इसी खोखले भाग में एक लम्बा स्क्रू घूमता है।

(4.)स्पिण्डल

यह चलित जबड़े के अन्दर घूमने वाला भाग होता है। इसमें स्क्वायर चूड़ी (square thread) कटी होती है। स्पिण्डल चलित जबड़े के अन्दर बॉक्स नट से जुड़ा होता है। तथा बाहर इसमें होल होता है, जिसमें हैण्डिल (handle) लगा होता है। और खास बात स्पिण्डल माइल्ड स्टील (mild steel) का बना होता है।

(5.)बॉक्स नट

यह चलित जबड़े के खोखले वर्गाकार लम्बे भाग में फिट रहता है। इसमें नट की तरह अन्दरूनी स्क्वायर थ्रेड (internal square thread) कटी होती हैं, और स्पिण्डल में बोल्ट की तरह बाहरी सेम चूडी़ कटी होती हैं। यह बॉक्स नट गनमेटल (Gunmetal) का बना होता है।

(6.)हैण्डिल

यह माइल्ड स्टील का बना होता है। यह स्पिण्डल (spindle) में बने होल में फिट रहता है।

(7.)कठोर जबड़ा

इन जबड़ो को स्थिर व चलित जबड़ो में स्क्रू द्वारा लाया जाता है। यह कास्ट स्टील (cast steel) के बने होते हैं। यह (कठोर जबड़ा) दाँतेदार होते हैं। और इनको ऊष्मा उपचार (heat treatment) द्वारा हार्ड किया जाता है। इनका उपयोग रफ जॉब को मजबूती से पकड़ने में किया जाता है।

(8.)सॉफ्ट जबड़ा

यह किसी मुलायम धातु (जैसे- एल्युमीनियम, ताँबा, सीसा आदि) से बनाए जाते हैं। इसका दूसरा नाम प्रोटैक्टिव क्लैम्प्स (protective clamps) है। इनको हार्ड जबड़ो के ऊपर लगाकर प्रयोग किया जाता है। इनका उपयोग तैयार माल (finished job) को पकड़ने में किया जाता है।

कठोर जबड़ो का उपयोग तैयार माल के लिए नहीं कर सकते क्योकिं यह दाँतेदार होता है, जिसके कारण यह इस तैयार माल अर्थात् तैयार जॉब (finished job) की सर्फेस में गड्डे बना देगा। जिससे हमारा तैयार जॉब खराब हो जाएगा। इसलिए यहाँ पर सॉफ्ट जबड़ो (soft jaws) का प्रयोग करेंगे।

साइज

इसका साइज जबड़ो की चौड़ाई (width) से दिया जाता है। यह बाजार में 75 मिमी से 150 मिमी तक उपलब्ध रहते हैं।

उपयोग

इसका (वाइस) उपयोग चिपिंग, फाइलिंग, टैपिंग, हैक्साइंग आदि प्रक्रियाएँ (process) करते समय जॉब को मजबूती से पकड़ने के लिए किया जाता है।

Related questions

...