Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in Psychology
मूल प्रवृत्तियों की सामान्य विशेषताएँ बताइए।

1 Answer

0 votes
Deva yadav

प्राणियों के व्यवहार के एक मुख्य निर्धारक कारक के रूप में मूल प्रवृत्तियों की सामान्य विशेषताएँ निम्नलिखित होती हैं –

  1. समस्त मूल प्रवृत्तियाँ जन्मजात होती हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति अथवा प्राणी के स्वभाव में निहित होती हैं।
  2. प्रायः सभी प्राणियों के अनेक व्यवहार मूल प्रवृत्तियों द्वारा परिचालित होते हैं।
  3. मूल प्रवृत्ति के कारण सम्पन्न होने वाले व्यवहार को सदैव बहुत अधिक समानता की दृष्टि से देखा जा सकता है।
  4. सभी मूल प्रवृत्ति के मुख्य उद्देश्य स्पष्ट तथा सामान्य रूप से निश्चित होते हैं।
  5. प्रत्येक मूल प्रवृत्ति का सम्बन्ध अनिवार्य रूप से किसी-न-किसी संवेग से होता है।
  6. मूल प्रवृत्तियों के तीन मुख्य पक्ष होते हैं – ज्ञानात्मक, संवेगात्मक तथा क्रियात्मक।
  7. मूल प्रवृत्तियाँ अनेक हैं तथा वे व्यक्ति के जीवन-काल में भिन्न-भिन्न स्तरों पर स्वत: प्रकट एवं सक्रिय होती हैं।

Related questions

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...