Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in Biology
पर-परागण से होने वाली हानियां का उल्लेख कीजिए।

1 Answer

0 votes
Deva yadav

पर-परागण से हानियाँ (Disadvantages of Cross-pollination) 

  1. पर-परागण की क्रिया अनिश्चित (uncertain) होती है, क्योंकि परागण के लिए यह वायु, जल एवं जन्तु पर निर्भर होती है।
  2. परागित करने वाले साधनों की समय पर उपलब्धता न होने पर अधिकांश पुष्प परागित होने से रह जाते हैं।
  3. पर-परागण के लिए पुष्पों को दूसरे पुष्पों पर निर्भर रहना पड़ता है।
  4. कीटों को आकर्षित करने के लिये पुष्पों को चटकीले रंग, बड़े दल, सुगन्ध तथा मकरन्द उत्पन्न करना पड़ता है जिन सबमें अधिक पदार्थ का अपव्यय होता है तथा अधिक ऊर्जा का ह्रास होता है।
  5. पर-परागित पुष्पों, विशेषकर वायु परागित पुष्पों में परागकण अधिक संख्या में नष्ट होते हैं।
  6. पर-परागित बीज सदैव संकर (hybrid) होते हैं।

Related questions

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...