Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in Biology
पर-परागण से होने वाले लाभ का उल्लेख कीजिए।

1 Answer

0 votes
Deva yadav

पर-परागण से लाभ (Advantages of Cross-pollination)

  1. पर-परागित पुष्पों से बनने वाले फल बड़े, भारी एवं स्वादिष्ट होते हैं तथा इनमें बीजों की संख्या अधिक होती है।
  2. पर-परागण से उत्पन्न बीज भी बड़े, भारी, स्वस्थ एवं अच्छी नस्ल वाले होते हैं, जिससे उपज बढ़ जाती है।
  3. इन बीजों से उत्पन्न पौधे भी बड़े, भारी, स्वस्थ एवं सक्षम होते हैं तथा इनमें प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने की अधिक क्षमता होती है।
  4. पर-परागण द्वारा रोग अवरोधक (disease resistant) नयी जातियाँ तैयार की जा सकती हैं।
  5. पर-परागण से आनुवंशिक पुनर्योजन द्वारा विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं।
  6. पर-परागण द्वारा प्रकृति में स्वत: ही पौधों की नई जातियाँ (new varieties) उत्पन्न होती रहती हैं। जिनमें नये गुणों का समावेश होता है तथा हाइब्रिड विगर (hybrid vigour) के कारण अच्छी संतति बनती है।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...