Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in इतिहास
वनों से मनुष्य को होने वाले लाभों का विवरण दीजिये

1 Answer

0 votes
Deva yadav

वनों से मनुष्य को होने वाले लाभ

  1. इनसे हमें इमारती लकड़ी, रंग, पशु-पक्षी, फल-फूल, मसाले, दवाइयाँ, औद्योगिक लकड़ी, जलाऊ लकड़ी, चारा तथा अन्य अनेक उत्पाद प्राप्त होते हैं।

  2. वन वन्य जीवन को प्राकृतिक पर्यावरण प्रदान करते हैं।

  3. वन पर्यावरण को स्थिरता प्रदान करते हैं तथा पारितंत्र को संतुलित बनाने में सहायता करते हैं।

  4. वन स्थानीय जलवायु को सुधारते हैं।

  5. ये मृदा अपरदन को नियंत्रित करते हैं।

  6. ये नदी प्रवाह को नियमित करते हैं।

  7. ये विभिन्न उद्योगों को कच्चा माल प्रदान करते हैं।

  8. कई समुदायों को ये वन आजीविका प्रदान करते हैं।

  9. ये मनोरंजन के अवसर प्रदान करते हैं?

  10. वायु की शक्ति को कम करते हैं और वायु के तापमान को प्रभावित करते हैं।

  11. वनों से भारी मात्रा में पत्तियाँ, कोपलें और शाखाएँ मिलती हैं जिनके विघटित होने पर मृदा को ह्युमस प्राप्त होती है जिससे वह उपजाऊ हो जाती है।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...