Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Sarthak yadav in General Knowledge
UPSC की प्रथम महिला अध्यक्ष के बारे में बताओ |

1 Answer

0 votes
Hardeep

रोज़ मिलियन बाथ्यू खरबुली यूपीएससी की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष थीं। उनका कार्यकाल 23 सितंबर 1992 से 23 अगस्त 1996 तक रहा।

  • भारतीय जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?- डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

भारतीय जनसंघ भारत का एक पुराना राजनैतिक दल था जिससे 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी। इस दल का आरम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 21 अक्टूबर 1951 को दिल्ली में की गयी थी। इस पार्टी का चुनाव चिह्न दीपक था। इसने 1952 के संसदीय चुनाव में २ सीटें प्राप्त की थी जिसमे डाक्टर मुखर्जी स्वयं भी शामिल थे।

  • भारत के प्रथम रेलमंत्री कौन थे? -स्वतंत्र भारत के प्रथम रेलमंत्री जॉन मथाई

 वो 15 अगस्त 1947 से लेकर 22 सितंबर 1948 तक रेलमंत्री रहे। हालांकि उनको रेल मंत्री आधिकारिक रूप से नहीं बनाया गया था। उन्होंने रेल बजट पेश किया था। इससे पहले 1946 में जब अंतरिम सरकार का गठन हुआ था, तब आसफ अली को रेलवे विभाग दिया गया था। उस समय रेलवे मंत्रालय नहीं था क्योंकि उस समय देश ब्रिटिश के अधीन था।

  • भारत के प्रथम चुनाव आयुक्त कौन थे? - सुकुमार सेन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी?

कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष एनी बेसेंट 1917 में बनी थी लेकिन पहली भारतीय महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू 1925 में बनी थी।

  • स्वतंत्र भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे? - जी. वी मावलंकर

कार्यकाल: 15 May 1952 – 27 February 1956, Ganesh Vasudev Mavalankar, गणेश वासुदेव मावळणकर; भारत के संविधान बनने के दौरान, इन्होंने constituent assembly की पार्लियामेंट्री सभाओं की भी अध्यक्षता की थी।

लोक सभा की प्रथम महिला सभापति कौन थीं?

लोकसभा की प्रथम महिला सभापति मीरा कुमार है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से थी।

  • जयंती पटनायक ने भारत में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की पहली अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

1992 से 1997 तक, उन्होंने NCW की अध्यक्ष के रूप में अध्यक्षता की। एनसीडब्ल्यू को 1992 में महिला सशक्तिकरण से संबंधित मामलों से निपटने और उनकी चिंताओं को आवाज देने के लिए एक वैधानिक इकाई के रूप में बनाया गया था।

स्वतंत्र भारत में राज्यसभा के प्रथम सभापति कौन थे?

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्वतंत्र भारत में राज्य सभा के प्रथम सभापति थे। भारत के संविधान का अनुच्छेद 63 यह उपबंध करता है कि भारत का एक उपराष्ट्रपति होगा। संवैधानिक व्यवस्था में उपराष्ट्रपति पद का धारक कार्यपालिका का भाग है परंतु राज्य सभा के सभापति के रूप में वह संसद का भाग है। ओर इसी व्यवस्था के तहत डॉ. राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति होते हुए राज्य सभा के प्रथम सभापति थे। 

भारत की सर्वप्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थीं?

भारत की सर्वप्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल थीं।

  • भारत के प्रथम वायसराय कौन थे? - लॉर्ड कैनिंग

Related questions

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...