Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Sarthak yadav in General Knowledge
भारत की प्रथम महिला कांग्रेस अध्यक्ष के बारे में बताओ |

1 Answer

0 votes
Sarthak yadav

भारत की प्रथम महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ एनी बेसेन्ट थी | 
इनका जन्म 1 अक्टूबर 1847 को कलफम, लंदन, यूनाईटेड किंगडम में हुआ था | इनकी माता का नाम एमिली मॉरिस था | और पिता का नाम विलियम वुड
था | यह एक प्रसिद्ध थियोसोफिस्ट, महिला अधिकारों की समर्थक, लेखक, वक्ता एवं भारत-प्रेमी महिला थी | उन्होंने ब्रिटेन के कानून की निन्दा करते हुए कहा, डॉ॰ बेसेन्ट कथन को सत्य करते हुए अपना अधिकांश जीवन दीन हीन अनाथों की सेवा में ही व्यतीत किया।  उनका 1893 में भारत आगमन हुआ। वर्ष 1907 में वह थियोसोफिकल सोसायटी की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। उन्होंने पाश्चात्य भौतिकवादी सभ्यता की कड़ी आलोचना करते हुए प्राचीन हिंदू सभ्यता को श्रेष्ठ सिद्ध किया। धर्म में उनकी गहरी दिलचस्पी थी।एनी बेसेंट अपने जीवन के अंतिम दिनों में काफी बीमार हो गईं थी, जिसके चलते उन्हें 20 सितंबर, 1933 को ब्रिटिश भारत के मद्रास प्रेसीडेंसी के अडयार अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली। उनकी इच्छानुसार उनका अंतिम संस्कार बनारस की गंगा नदी में किया गया था।

Related questions

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...