Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in Fitter Theory
सरफेस प्लेट को समझाइए

1 Answer

+1 vote
Deva yadav

सरफेस प्लेट

यह वर्गाकार या आयताकार आकार की बनी होती है । इसका अधिकतर उपयोग जॉब की सरफेस को जाँचने (Check करने) के लिए किया जाता हैं। तथा इनका उपयोग छोटे-छोटे जॉबों पर मार्किंग करने के लिए भी किया जाता है।
भारतीय स्टैण्डर्ड (B.I.S.) के अनुसार यह 50×50वर्ग सेमी लम्बाई और मोटाई 2.5सेमी से 5.0सेमी तथा 100×100वर्गसेमी लम्बाई और मोटाई 5.0सेमी से 7.5 सेमी वाली सरफेस प्लेटें उपयोग में लाई जाती हैं।
सरफेस प्लेटो को निम्न प्रकार वर्गीकृत (Classification) किया जाता है।

1.पदार्थ के आधार पर

(a.) कास्ट आयरन की सरफेस प्लेट

यह सरफेस प्लेट (Surface Plate) क्लोज्ड ग्रे कास्ट आयरन की बनी होती है, इसको उठाने के लिए साइडों में माइल्ड स्टील के दो हैण्डिल (Handle)लगाए जाते हैं। इसको मेज से ऊँचा उठाये रखने के लिए इसके नीचे एक फ्रेम लगाया जाता है, इसकी उपरी सताह की सरफेस फिनिशिंग (Surface Finishing) कई ग्रेड में मिलती है। ‘A’ ग्रेड की यथार्थता (accuracy) 5 माइक्रोन (0.005मिमी) तथा ‘B’ ग्रेड की यथार्थता 20 माइक्रोन (0.02मिमी) होती है। इसकी चारों साइड तथा बेस मशीनिंग करके ठीक लम्बवत् बनाया जाता है। इसका प्रयोग निम्न कार्यो के लिए किया जाता है-

  1. किसी जॉब समतलता जाँचने के लिए
  2. किसी जॉब की मार्किंग करने के लिए
  3. ट्राई स्क्वायर (Try Square) की यथार्थता (accuracy) जाँचना के लिए
  4. जॉब की जटिल मापों को मापने के लिए(b.)ग्रेनाइट की सरफेस प्लेट

कुछ Surface Plate ग्रेनाइट (Granite) की बनाई जाती हैं।यह एक प्रकार का कठोर (Hard)पत्थर होता है जो बहुत कम पिघलता है।इसी ऊपरी सतह तथा साइडों को ग्राइण्ड करके अच्छी फिनिशिंग की जाती है, यह अपनी कठोरता (Hardness)के कारण भंगुर होता है।कोई वस्तु गिरने पर इसके टूटने का खतरा रहता है इसको आवश्यकतानुसार किसी भी साइज में बनाया जा सकता है।

(c.) काँच सरफेस प्लेट

काँच की प्लेट की सरफेस फिनिश 4 से 8 माइक्रोन होती है, यह 50सेमी से लेकर 90 सेमी के वर्ग व आयत के आकार की कई साइजों में मिलती हैं। इन सरफेस प्लेटो पर मार्किंग को पक्का करने का काम अर्थात पंचिंग (Punching) का काम नहीं किया जा सकता है फिर भी इन प्लेटो के निम्न लाभ हैंः-

  1. यह सरफेस प्लेटें हल्की होने के कारण कहीं भी आसानी से ले जाई जा सकती हैं।
  2. काँच पर वातावरण का प्रभाव नहीं होता।
  3. सरफेस की कठोरता अधिक होने के कारण इसकी सरफेस फिनिश (Surface Finish) अधिक समय तक चलती है।

2. उपयोगिता के आधार पर

(a.) वर्कशॉप सरफेस प्लेट

यह Surface Plate वर्कशॉप में साधारणतः सभी प्रकार के कार्यों के लिए प्रयोग की जाती है।इसकी शुद्धता 0.025 मिमी या 0.001 इंच होती है।

(b.) निरीक्षण सरफेस प्लेट

वर्कशॉप में जिस प्लेट को पार्ट्स के साइज का निरीक्षण (Inspection) करने के लिए प्रयोग किया जाता है उसको निरीक्षण प्लेट कहते हैं। इस Surface Plate को कभी-कभी प्रयोग किया जाता है,जिससे इसकी यथार्थता (accuracy) अधिक समय तक बनी रहती है। इसको वर्कशॉप सरफेस प्लेट की जाँच (Check) करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।इसकी शुद्धता 0.0025 मिमी या 0.0001 इंच होती है।

(c.) मास्टर सरफेस प्लेट

यह सरफेस प्लेट, सरफेस प्लेट बनाने वाली फैक्ट्री में प्रयोग में लाई जाती है। इसका प्रयोग निरीक्षण Surface Plate को जाँचने (Check) के लिए किया जाता है,इसकी शुद्धता 0.00025 मिमी या 0.00001 इंच होती है।

सरफेस प्लेट पर जॉब की सरफेस जाँच (Check) करने की विधि:

जॉब की सरफेस को रेती (File) के द्वारा फिनिश (Finish) करने के बाद उसकी सरफेस को सरफेस प्लेट के द्वारा चैक किया जा सकता है । ऐसा करने के लिए Surface Plate पर पर्शियन ब्लू (Pursian Blue) या सिन्दूर (Red Lead) की पतली परत लगा देनी चाहिये और जॉब की सरफेस को उस पर रगड़ना चाहिये ।

इससे जॉब की सरफेस जहाँ-जहाँ पर ऊँची होगी। वहां पर पर्शियन ब्लू (Pursian Blue) या सिन्दूर (Red Lead)के निशान आ जायेंगे । इन निशानों को स्क्रैपर के द्वारा खुरच कर साफ किया जाता है। इस प्रकार यह क्रिया तब तक करते रहना चाहिये। जब तक पूरी सरफेस पर पर्शियन ब्लू (Pursian Blue) या सिन्दूर (Red Lead)के निशान न आ जाये । इस प्रकार जॉब की सरफेस को Surface Plate पर जाँच (Check) किया जा सकता है।

सरफेस प्लेट की सावधानियाँ

  1. सरफेस प्लेट (Surface Plate) को हमेशा स्वच्छ(Clean) व ढककर रखना चाहिए।
  2. Surface Plate पर अनावश्यक औजार नहीं रखने चाहिए।
  3. कार्य आरंभ (Start) करने से पहले प्लेट पर लगे तेल (Oil)को साफ कर देना चाहिए।
  4. कार्य समाप्त करने के बाद पुनः तेल (Oil) लगाकर ढककर रख देना चाहिए।
  5. जहाँ तक संभव हो Surface Plate पर पंच (Punch)द्वारा पक्की मार्किंग नहीं करनी चाहिए।
  6. Surfa Plate पर गरम जॉब नहीं रखना चाहिए

Related questions

...