in इतिहास
edited

 हेम्मूराबी की विधि-संहिता का परिचय दीजिए

1 Answer

0 votes

edited

 हेम्मूराबी

सम्राट हेम्मूराबी (2123-2081 ईसा पूर्व), बेबीलोन का एक महान् शासक था। उसने एक वृहद् कानून-संहिता का निर्माण कराया था। उसने बेबीलोन में प्रचलित कानूनों को संकलित करके तथा स्वयं कई उपयोगी कानून बनाकर उन्हें 285 धाराओं के रूप में एक विशाल पत्थर की शिला पर अंकित करवा दिया था। इस 8 फुट ऊँचे पत्थर के ऊपरी भाग में कानून खुदे हुए हैं। ये कानून विवाह, चोरी, हत्या आदि से सम्बन्धित हैं। हेम्मूराबी की इस कानून संहिता का ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष महत्त्व है और इसे संसार की सबसे पहली ‘लिखित विधि संहिता’ माना जाता है।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...