Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in भूगोल
पारिस्थितिकी के बारे में संक्षिप्त कीजिये

1 Answer

0 votes
Deva yadav
edited
पारिस्थितिकी शब्द का अंग्रेजी पर्यायवाची शब्द इकोलॉजी (Ecology) है। इकोलॉजी ग्रीक भाषा,के दो पदों  तथा  से मिलकर बना है। Oikos का अर्थ निवासस्थान तथा Logos का अर्थ अध्ययन करना है। इस प्रकार इकोलॉजी का शाब्दिक अर्थ निवास-स्थान के अध्ययन से है। दूसरे शब्दों में, जीवों को उनके निवास स्थान के सन्दर्भ में अध्ययन करना ही पारिस्थितिकी (Ecology) कहलाता है।
विद्वानों द्वारा पारिस्थितिकी की निम्नलिखित परिभाषाएँ दी गई हैं
1. 1971 में प्रकाशित ओडम की पुस्तक Fundamentals of Ecology में पारिस्थितिकी की एक नवीन परिभाषा निम्न प्रकार प्रस्तुत की गई है
पारिस्थितिकी, पारिस्थितिक-तन्त्र की संरचना और क्रिया का अध्ययन है
अत: यह कहा जा सकता है कि पारिस्थितिकी जैविक एवं पर्यावरण के आपसी सम्बन्धों तथा अन्त:प्रभावों का अध्ययन है।
BUDDHADEEP ARYAN

पारिस्थितिकी सामान्य रूप में वह विज्ञान है जो एक तरफ सभी जीवों तथा उनके भौतिक पर्यावरण में दूसरी तरफ विभिन्न जीवों में परस्पाश्रित, परस्पर अभिक्रियाशील तथा परस्पर संबंध अंतर संबंधों का अध्ययन करता है अर्थात् पारिस्थितिकी वह विज्ञान है जिसके अंतर्गत समस्त जीवों तथा भौतिक पर्यावरण के मध्य अंतर्संबंधों एवं विभिन्न जीवों के मध्य पारस्परिक अंतर्संबंधों का अध्ययन किया जाता है। Read More

https://www.geographya2z.in/2022/03/paristhitiki-kya-hai.html

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...