Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in इतिहास
मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की? भारत में मौर्य साम्राज्य की स्थापना का महत्व लिखिए।

1 Answer

0 votes
Deva yadav

मौर्य साम्राज्य की स्थापना

मौर्य सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य ने 322 ई. पू. में मगध के शासक घनानंद को हराकर मगध को अपने अधिकार में कर लिया। मगध प्रदेश भारत में मौर्य साम्राज्य की स्थापना का आधार बना। मौर्य साम्राज्य की स्थापना के साथ ही भारत में छोटे – छोटे राज्य समाप्त हो गए और उनके स्थान पर एक विशाल साम्राज्य की स्थापना हुई।

मौर्य साम्राज्य की स्थापना के पूर्व छोटे – छोटे राज्यों का कोई क्रमबद्ध इतिहास नहीं था। मौर्य साम्राज्य की स्थापना के उपरान्त भारतीय इतिहास का एक क्रमबद्ध आधार बना। मौर्य साम्राज्य में विदेश व्यापार ने खूब उन्नति की। भारत का विदेशों से व्यापक सम्पर्क स्थापित हुआ। इसके साथ – साथ भारत से विदेशी सत्ता का अंत हुआ।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...