Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in भूगोल
recategorized
सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य कौन सा है विस्तार से बताइए

1 Answer

0 votes
Deva yadav

सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश है। जहां 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। जबकि जनगणना 2011 के अनुसार भारत में सबसे अधिक जनघनत्व (11,320 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी) दिल्ली है। जनसंख्या घनत्व से तात्पर्य एक वर्ग किमी में निवास करने वाले मनुष्यों की संख्या से है। भारत में जनसंख्या घनत्व निरंतर बढ़ता जा रहा है। यह देश में तेजी से हो रही जनसंख्या वृद्धि का द्योतक है। 1951 में भारत में जनसंख्या घनत्व 117 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी था जो बढ़कर 2011 में 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी हो गया। भारत के विभिन्न राज्यों में जनसंख्या घनत्व में पर्याप्त भिन्नता देखने को मिलती है। बता दे कि किसी देश के जनसंख्या घनत्व को उस स्थान की जलवायु, वर्षा की मात्रा, भूमि की प्राकृतिक बनावट, भूमि की ऊपरी परत की प्रकृति, आर्थिक विकास का स्तर, सामाजिक तथा सांस्कृतिक दशाएं तथा जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा आदि कारक महत्वपूर्ण ढंग से प्रभावित करते हैं।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...