Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
YASH SONI in General Knowledge
भू-वैज्ञानिकों के अनुसार आज जहां हिमालय पर्वत है वहां पहले क्या था ?

1 Answer

0 votes
YASH SONI
टेथिस सागर

जहां आज हिमालय है, वहां कभी टेथिस नाम का सागर हुआ करता था। यह जुरासिक काल (करीब 20 से 14.5 करोड़ साल पहले) की बात है। यह टेथिस एक विशालकाय, लेकिन उथला सागर था। यह दो विशाल भूखंडों से घिरा हुआ था। एक तरफ यूरोशिया था तो दूसरी ओर गोंडवानालैंड (इंडियन प्लेट)। ये दोनों भूखंड करोड़ों सालों में एक-दूसरे की ओर गति करते गए। इससे टेथिस सागर के पानी में गाद जमा होने लगी और पानी धीरे-धीरे कम होता चला गया। दो विरोधी दिशाओ से पड़ने वाले दबाव के कारण सागर में जमी मिट्टी, गाद आदि की परत भी ऊपर की ओर खिसकती चली गई। यह क्रिया निरंतर चलती रही और करीब ढाई करोड़ साल पहले इसी क्रिया के परिणामस्वरूप हिमालय का निर्माण हुआ

Related questions

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...