Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
YASH SONI in General Knowledge
कौन सा ग्रह पृथ्वी की जुड़वा बहन कहलाता है?

1 Answer

0 votes
YASH SONI

शुक्र ग्रह

Explanation : शुक्र ग्रह को पृथ्वी की जुड़वाँ बहन कहा जाता है। यह ग्रह पृथ्वी के सबसे निकट है। इसके पश्चात क्रमश: मंगल, बुध, बृहस्पति का स्थान आता है। पृथ्वी एवं शुक्र का आकार लगभग बराबर है। अत: दोनों ग्रहों को जुड़वां ग्रह कहा जाता है। शुक्र (Venus) सूर्य से दूसरा ग्रह है और प्रत्येक 224.7 पृथ्वी दिनों मे सूर्य परिक्रमा करता है। ग्रह का नामकरण प्रेम और सौंदर्य की रोमन देवी पर हुआ है। चंद्रमा के बाद यह रात्रि आकाश में सबसे चमकीली प्राकृतिक वस्तु है। इसका आभासी परिमाण -4.6 के स्तर तक पहुँच जाता है और यह छाया डालने के लिए पर्याप्त उज्जवलता है। चूँकि शुक्र एक अवर ग्रह है इसलिए पृथ्वी से देखने पर यह कभी सूर्य से दूर नज़र नहीं आता है

Related questions

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...