Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Sarthak yadav in General Knowledge
विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाला प्रथम भारतीय के बारे में बताओ |

1 Answer

0 votes
Sarthak yadav

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाला प्रथम भारतीय प्रकाश पादुकोण थे | इनका जन्म 10 जून 1955 , कर्नाटक भारत में हुआ था | इनका उनका उपनाम पादुकोण था | इनके पिता का नाम रमेश पादुकोण था | पादुकोण की पहली आधिकारिक टूर्नामेंट 1962 में कर्नाटक राज्य जूनियर चैम्पियनशिप थी। हालांकि वह पहले ही दौर में हार गए लेकिन दो साल बाद वह राज्य जूनियर खिताब जीतने में कामयाब रहे। 1971 से उन्होंने और अधिक आक्रामक शैली का अपने शैली में समावेश किया। 1972 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय जूनियर खिताब जीता उसी वर्ष उन्होंने इसका वरिष्ठ खिताब भी जीता। अगले सात वर्षों के लिए उन्होंने लगातार यह राष्ट्रीय खिताब जीता।  उनकी दो बेटियां हैं दीपिका पादुकोण, जो एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं एवं अनीषा पादुकोण जो एक गोल्फ खिलाड़ी हैं।  पादुकोण अपनी पत्नी और छोटी बेटी अनीषा के साथ बैंगलोर में रहते हैं, जबकि दीपिका अभिनेत्री, मुंबई में रहती एवं काम करती है।


 

Related questions

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...