Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Sarthak yadav in General Knowledge
भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष के बारे में बताओ |

1 Answer

0 votes
Sarthak yadav

भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर  थे | गणेश वासुदेव मावळणकर का जन्म 27 नवम्बर 1888 को गुजरात राज्य के वडोदरा में हुआ था। उन्होंने 1908 में गुजरात कॉलेज, अहमदाबाद से विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की | मावलंकर 14 अगस्त, 1947 की मध्यरात्रि तक केंद्रीय विधान सभा के अध्यक्ष रहे। उसके बाद भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम के तहत, केंद्रीय विधान सभा और राज्यों की परिषद का अस्तित्व समाप्त हो गया और भारत की संविधान सभा ने देश के शासन के लिए पूर्ण अधिकार प्राप्त कर लिए। उनका विवाह सुशीला गणेश मावलंकर से हुआ था |  27 फरवरी 1956 में उनकी मृत्यु के कारण हुए उपचुनाव में सुशीला निर्विरोध विजयी हुईं लेकिन उन्होंने 1957 में चुनाव नहीं लड़ा। उनके पुत्र पुरुषोत्तम मावलंकर बाद में 1972 के उपचुनाव में यह सीट जीत गए।

Related questions

Category

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...